मंगलवार की देर शाम दुमका क्षेत्र के घांसीपुर गांव में एक बहुत ही भयावह घटना घटी है। यहां पर एक बेबस पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ 17 युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने पति के साथ घांसीपुर साप्ताहिक हाट से लौट रही थी उसी समय वहा मौजूद लड़को ने उनको पकड़कर इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पांच युवकों ने पीड़िता के पति के हाथ-पैर पकड़कर उनको नीचे दबोच लिया और इस दौरान चीखने चिल्लाने और विरोध करने पर उन लड़को ने पीड़िता के पति के साथ मारपीट करते हुए उसकी फिर गर्दन पर आरोपी युवकों ने चाकू रख दिया। फिर आरोपी बेबस पति के सामने उसकी पत्नी को वही झाड़ीयो में ले गए और बारी-बारी से 17 युवकों ने दुष्कर्म किया। इस गैंगरेप के बाद पति-पत्नी को उनकी हालत पर छोड़कर सभी युवक वहा से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्रामीण पीड़ित दंपति को लेकर मुफस्सिल थाना पहुंचे और इस घटना से पुलिस को अवगत करवाया।
इस घटना की जानकारी होते ही डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, एसपी अम्बर लकड़ा एवं डीएसपी विजय कुमार तुरंत मुफस्सिल थाना पहुंचे और पीड़िता और उसके पति से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उनको मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। अंधेरा रहने के बावजूद पीड़िता ने 17 युवकों में से एक युवक को पहचान लिया। आरोपी की पहचान गोलपुर निवासी रामू मोहली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का भी जायजा लिया। इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है।
पीड़ित दंपति के पांच बच्चे हैं। जिनमे से तीन बच्चे को घर में छोड़ दो बच्चो और पत्नी के साथ उसके घर आया था। मंगलवार की शाम पत्नी कहे अनुसार दोनों बाजार गए और लौटते समय यह घटना घटी।
Comments
Post a Comment